Google Analytics Meta Pixel
खेलदेश

Tokyo Olympics: सिंधु और महिला हॉकी टीम पर रहेगी नजर, जानें छठे दिन का शेड्यूल

दक्षिणापथ. भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में दूसरे पदक का इंतजार बढ़ता जा रहा है। पांच दिन के खेल में कई स्टार खिलाड़ियों से देश को निराशा मिली है। पांचवें दिन भी हॉकी और लवलीना की मुक्केबाजी को छोड़कर हर खेल में हार ही देखने को मिली। हालांकि अभी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पदक के दावेदार हैं। ऐसे में आइए जानते हैं छठे दिन का पूरा शेड्यूल।

हॉकी:
महिला टीम बनाम ग्रेट ब्रिटेन: सुबह 6:30 बजे

बैडमिंटन:
महिला एकल: पीवी सिंधु: सुबह 7:30 बजे
पुरुष एकल: साई प्रणीत: दोपहर 2:30 बजे

तीरंदाजी:
पुरुष: अंतिम 32: तरुणदीप रॉय: सुबह 7:31 बजे
पुरुष: अंतिम 32: प्रवीण जाधव: दोपहर 12:30 बजे
महिला: अंतिम 32: दीपिका कुमारी: दोपहर 2:14 बजे

रोइंग:
पुरुष डबल स्कल्स: सेमीफाइनल A/B 2: अर्जुन लाल जाट और अरविन्द सिंह: सुबह 8:30 बजे

नौकायन:
49er पुरुष रेस: किसी गणपति और वरुण ठक्कर: दोपहर 12:30 बजे

मुक्केबाजी:
महिला मिडिलवेट (69-75 किलो): पूजा रानी: दोपहर 2:33 बजे