Google Analytics Meta Pixel
खेल

मोरक्कन मुक्केबाज ने विरोधी बॉक्सर का कान काटा,

तोक्यो
मोरक्को के एक हैवीवेट मुक्केबाज (91 किग्रा) ने तोक्यो ओलिंपिक में अपने शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड के प्रतिद्वंद्वी के कान को काटने की कोशिश की।यूनुस बल्ला ने तीसरे दौर के मुकाबले में माइक टायसन की तरह रिंग डेविड न्याका के कान के पास काटने की कोशिश की।

यूनुस को जजों के सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा और न्याका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। यूनुस ने हालांकि माउथ गार्ड (दांतों को चोट से बचाने वाला कवच) पहना था, जिस कारण न्याका के कान के पास उनके दांतों का निशान नहीं बना।

न्याका ने कहा, ‘वह पूरी तरह से काटने में सफल नहीं हुआ। मेरी किस्मत अच्छी थी कि उसने माउथगार्ड पहना था और यह उतना गंभीर नहीं था। मुझे लगता है वह मेरी गाल पर काटना चाहता था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *