Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
व्यापार

बिनांस कॉइन में ED ने शुरू की जांच, अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया

तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रही क्रिप्टो करेंसी में मनी लांड्रिंग का मामला सामने आया है। क्रिप्टो की एक करेंसी बिनांस कॉइन में भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू की है। ED ने इस मामले में अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

बिनांस होल्डिंग की भूमिका की जांच

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, सट्टेबाजी एप्स से चल रही जांच में भारत की एंटी मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी ED इस बात की जांच कर रही है कि क्या बिनांस होल्डिंग्स लिमिटेड की भूमिका थी या नहीं। चूंकि जांच जारी है इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रवर्तन निदेशालय ने बिनांस के अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है और वे जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

चीन के ऑपरेटर्स वाले ऐप की जांच

भारत चीनी ऑपरेटरों द्वारा संचालित सट्टेबाजी एप्स की जांच कर रहा है, जिसने वजीरएक्स क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के माध्यम से पैसों को वैध करने के लिए पिछले 10 महीनों में 10 अरब रुपए से अधिक एकत्र किए हैं। बिनांस ने 2019 में वजीरएक्स का अधिग्रहण किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *