अचानक मुंह के बल गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हुए धड़ाम
नई दिल्ली: शेयर बाजार में सुबह बंपर तेजी के बाद आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स-निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 930.88 अंक टूटकर 70,506.31 अंक पर और निफ्टी 302.95 अंक के नुकसान से 21,150.15 अंक पर बंद हुआ है। आज कारोबार में मिडकैप इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए हैं। वहीं मेटल, पॉवर और ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा टूटे हैं। निफ्टी के टॉप लूजर में अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज, यूपीएल, टाटा स्टील और कोल इंडिया के शेयर शामिल हैं। वहीं ओएनजीसी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एचडीएफसी बैंक निफ्टी के टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं। मुनाफावसूली के चलते बाजार में बड़ी गिरावट आई है।