Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
देश

भारत और चीन के बीच शनिवार को होगी 12 वें दौर की सैन्य वार्ता

साढ़े तीन महीने से अधिक समय के अंतराल के बाद भारत और चीन के बीच अगले दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता शनिवार को होगी, जिसमें पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया में कुछ प्रगति हासिल करने पर जोर रहेगा। सैन्य प्रतिष्ठान सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारत को हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा में सैनिकों को हटाने के संदर्भ में कोर कमांडरों की 12 वें दौर की वार्ता में एक सार्थक परिणाम निकलने की उम्मीद है।

सूत्रों ने बताया कि वार्ता का पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से चीन की ओर मोल्डो सीमा बिंदु पर पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे शुरू होने का कार्यक्रम है।

उल्लेखनीय है कि 11वें दौर की वार्ता नौ अप्रैल को एलएसी से भारतीय सीमा की ओर चुशुल सीमा बिंदु पर हुई थी और यह करीब 13 घंटे चली थी।

बारहवें दौर की वार्ता विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा अपने चीनी समकक्ष वांग यी को इस बात से दो टूक अवगत करा देने के करीब दो हफ्ते बाद हो रही है कि पूर्वी लद्दाख में मौजूदा स्थिति के लंबा खींचने का प्रभाव द्विपक्षीय संबंधों पर नकारात्मक रूप से पड़ता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *