Google Analytics Meta Pixel
खेल

लंबा इंतजार हुआ खत्म! 2025 में इन चार टूर्नामेंट्स ने दिए क्रिकेट को नए विजेता

साल 2025 क्रिकेट की दुनिया में उस ‘रीसेट बटन’ की तरह रहा, जिसने कई टीमों की किस्मत पलट दी। लंबे इंतजार और अधूरे सपनों के सिलसिले को खत्म करते हुए इस साल चार अलग-अलग टूर्नामेंट्स में नए चैंपियन्स उभरे। बिग बैश लीग में हॉबार्ट हरिकेन्स (BBL), आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (IPL), विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दक्षिण अफ्रीका (WTC) और महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया और पहली बार खिताब जीता। यह वो साल रहा जब मेहनत, उम्मीद और इतिहास, सबने मिलकर नए चैंपियन्स का अध्याय लिखा।

हॉबार्ट हरिकेन्स: आखिरकार BBL ट्रॉफी जीतने में रहे कामयाब

बिग बैश लीग (BBL) में हॉबार्ट हरिकेन्स ने वर्षों की निराशा खत्म की। 2013-14 और 2017-18 में फाइनल हारने वाली टीम ने आखिरकार 2025 में जीत का स्वाद चखा। टिम डेविड और मिचेल ओवेन की जोड़ी ने बल्लेबाजी ने कमाल दिखाया, जबकि कप्तान नाथन एलिस ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। वहीं, मैथ्यू वेड ने अनुभव से इतिहास रच दिया।

आईपीएल वो सीजन था जिसका इंतजार न सिर्फ बेंगलुरु बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *