Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

एयरटेल और जियो के बीच होगी बाजार पर कब्जा जमाने की होड़

5G की सेवा भले ही अभी लंबे समय बाद भारत में शुरू होगी, पर इसके लिए टक्कर की तैयारी पहले हो गई है। इस टक्कर में एयरटेल, रिलायंस जियो और चीन की हुवावे आमने-सामने होंगी। दरअसल भारत में हालांकि अभी तक हुवावे को 5G में शामिल किया जाएगा या नहीं, इस बात पर स्पष्टता नहीं है। पर वैश्विक स्तर पर जरूर यह तीनों कंपनियां आमने-सामने होंगी। इसमें चीन की हुवावे को जबरदस्त टक्कर मिल सकती है।

रिलायंस जियो ने अमेरिका में किया ट्रायल

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अमेरिका में 5G का परीक्षण किया है। रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट मैथ्यू ओमान ने क्वालकॉम इवेंट में कहा कि क्वालकॉम और रिलायंस की सब्सिडियरी कंपनी रेडिसिस के साथ मिलकर हम 5G टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, ताकि भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जा सके। 5G की सेवा फिलहाल वैश्विक स्तर पर करीबन 70 देशों में चालू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *