विदेश

अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के नाम सरकारी कागजों और मेडिकल रिकॉर्ड में लिखने पर रोक लगा दी

अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के नाम सरकारी कागजों और मेडिकल रिकॉर्ड में लिखने पर रोक लगा दी है। उत्तरी बल्ख प्रांत में सरकारी कर्मचारियों और अस्पतालों के स्टाफ से कहा गया है कि वे महिलाओं के नाम की जगह ‘बीबी’ लिखें।

महिलाओं की पहचान उनके रिश्ते से भी लिखी जा सकती है, जैसे ‘फलां की पत्नी’ या ‘फलां की बेटी’। द गार्जियन और स्पेन के अखबार एल पाइस के मुताबिक, यह आदेश करीब मई में जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *