इजराइल की राअम पार्टी के प्रमुख मंसूर अब्बास शनिवार रात हमास को आतंकवादी संगठन मानने का ऐलान कर सकते हैं
इजराइल की राअम पार्टी के प्रमुख मंसूर अब्बास शनिवार रात हमास को आतंकवादी संगठन मानने का ऐलान कर सकते हैं। वह चैनल 12 पर पत्रकार डाना वाइस को दिए इंटरव्यू में अपना रुख साफ करेंगे।
अब्बास के इस बयान से गादी आइजनकोट की अगुवाई वाली नई सरकार में राअम पार्टी के शामिल होने का रास्ता खुल सकता है। आइजनकोट के पास सरकार बनाने के लिए अब सिर्फ 9 दिन बचे हैं। उन्होंने गठबंधन में शामिल होने वाली हर अरब पार्टी से कहा है कि वह हमास को आतंकवादी संगठन माने और उसके खात्मे का संकल्प ले।
