इंडोनेशिया में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का फोन टैप करके जासूसी की कोशिश की गई
इंडोनेशिया में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का फोन टैप करके जासूसी की कोशिश की गई है। इस मामले में पूर्व पुलिस प्रमुख लिस्त्यो सिगित समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो यानी जोकोवी के करीबी माने जाते हैं।
इसी बीच गुरुवार को जोकोवी के बेटे और उपराष्ट्रपति गिब्रान राकाबुमिंग राका ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी पढ़ाई से जुड़े दस्तावेजों पर सवाल उठ रहे थे। गिब्रान के खिलाफ महाभियोग चलाने की तैयारी भी शुरू हो गई थी।
