पाकिस्तान ने मंगलवार को अमेरिका के एक डिपोर्टेशन विमान को अपने यहां उतरने की इजाजत नहीं दी
पाकिस्तान ने मंगलवार को अमेरिका के एक डिपोर्टेशन विमान को अपने यहां उतरने की इजाजत नहीं दी। इस विमान में कम से कम 9 ईरानी नागरिक सवार थे, जिन्हें पाकिस्तान के रास्ते ईरान भेजा जाना था।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, पाकिस्तान के अचानक इनकार के बाद विमान को बीच रास्ते से ही अमेरिका लौटना पड़ा। मंगलवार दोपहर तक सभी ईरानी नागरिकों को विमान से उतारकर एरिजोना के इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर में वापस भेज दिया गया
