कर्नाटक सरकार ने छठी से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड देना अनिवार्य कर दिया
कर्नाटक सरकार ने छठी से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड देना अनिवार्य कर दिया है। स्कूलों को छात्राओं के शौचालयों में पैड देने वाली मशीनें लगानी होंगी।
सरकार ने स्कूलों को तीन महीने में मासिक धर्म स्वच्छता केंद्र बनाने का निर्देश दिया है। यहां अतिरिक्त कपड़े, अंडरगारमेंट और इस्तेमाल किए गए पैड रखने के लिए थैलियों की व्यवस्था करनी होगी।
