न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। ड्रॉ के बाद भारत को 4 पॉइंट मिले, लेकिन उसका पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 51.52 से घटकर 50 हो गया। टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है।
न्यूजीलैंड दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गया और उसका PCT 66.67 रहा। ऑस्ट्रेलिया उससे आगे है। अब भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए बाकी सभी 6 टेस्ट जीतने होंगे। इसके बावजूद उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
