FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ केस शुरू करने की मंजूरी दी है
FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ केस शुरू करने की मंजूरी दी है। कंपनी का पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर सैंपल असुरक्षित मिला। फूड रेगुलेटर ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह सैंपल बिसलेरी इंटरनेशनल कैंपस से जांच के लिए लिया गया था। FSSAI के मुताबिक, सैंपल में तय सीमा से ज्यादा ब्रोमेट मिला। इसके बाद इसे FSS एक्ट 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया।
