भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से गेंद चमकाने के लिए लार (Saliva) के इस्तेमाल पर लगे बैन को हटाने का अनुरोध किया
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से गेंद चमकाने के लिए लार (Saliva) के इस्तेमाल पर लगे बैन को हटाने का अनुरोध किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद गिल ने कुकाबुरा गेंद की क्वॉलिटी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गेंद 25-30 ओवर में ही नरम हो रही है। इससे उन पिचों पर गेंदबाजों के लिए विकेट लेना मुश्किल हो जाता है, जहां पहले से कोई मदद नहीं मिल रही हो।
गिल ने कहा कि कोविड के दौरान गेंद पर लार लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब कोविड का दौर बीत चुका है, लेकिन यह बैन अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि अब भी गेंद पर लार लगाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है।
