खेल

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सोमवार को मध्यप्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने असम के खिलाफ 48 गेंदों में नाबाद 135 रन की पारी खेली

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सोमवार को मध्यप्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने असम के खिलाफ 48 गेंदों में नाबाद 135 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 13 छक्के लगाए। इसके साथ ही पाटीदार ने नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया।

न्यू चंडीगढ़ में मध्यप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 250 रन बनाए। जवाब में असम की टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। मध्यप्रदेश ने यह मुकाबला 131 रन से जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *