धोनी या रोहित कौन है बेहतर कप्तान, शिवम दुबे का दिलचस्प जवाब

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के महान कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने तीनों ICC टूर्नामेंट्स जीते थे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में ही पांच बार IPL का खिताब जीता। वह अपने शांत और चतुर दिमाग के लिए जाने जाते हैं। दूसरी तरफ रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता और वह मुंबई को पांच IPL ट्रॉफियां जिता चुके हैं। शिवम दुबे जो IPL में धोनी की कप्तानी में CSK के लिए खेल चुके हैं और T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। अब दुबे के लिए ये धोनी और रोहित में किसी एक बेहतर कप्तान को चुनना मुश्किल बहुत ही मुश्किल था। अब उन्होंने इसका बेहतरीन जवाब दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *