खेल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्रिस लिन की कोकीन इस्तेमाल के मामले में सजा 3 महीने से घटाकर 1 महीना कर दी गई

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्रिस लिन की कोकीन इस्तेमाल के मामले में सजा 3 महीने से घटाकर 1 महीना कर दी गई है। इंग्लैंड के क्रिकेट रेगुलेटर ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। 36 साल के लिन को 18 जुलाई को इंग्लैंड में T20 ब्लास्ट फाइनल्स डे के दौरान हुए एंटी-डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। उस समय वे नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेल रहे थे।

क्रिकेट रेगुलेटर ने माना कि लिन ने कोकीन का इस्तेमाल प्रतियोगिता के बाहर किया था और इसका खेल में प्रदर्शन बेहतर करने से कोई संबंध नहीं था। लिन ने सब्सटेंस एब्यूज रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम भी पूरा किया। इन वजहों से उनकी शुरुआती 3 महीने की सजा घटाकर 1 महीना कर दी गई। वे प्रतिबंध की अवधि पूरी कर चुके हैं और अब उनके खेलने पर रोक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *