मयंक अग्रवाल की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट

मयंक इन दिनों रणजी ट्रॉफी कर्नाटक की कप्तानी कर रहे हैं। वे अगले मुक़ाबले के लिए अगरतला से सूरत की यात्रा कर रहे थे। तभी उनके मुंह और गले में जलन होने लगी। दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें तुरंत फ्लाइट से निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कर्नाटका क्रिकेट टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को हेल्थ अपडेट दिया है। मयंक ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वे अस्पताल में लेते हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *