IPL 2027 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड डील हुई है
IPL 2027 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड डील हुई है। इस डील में 4 खिलाड़ी शामिल हैं।
हैदराबाद से खेलने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई की टीम में शामिल हुए हैं। वहीं चेन्नई से भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस हैदराबाद टीम से जुड़ गए हैं।
BCCI ने गुरुवार को इस ट्रेड की जानकारी दी। लिविंगस्टोन 6 करोड़ रुपए और एडवर्ड्स 3 करोड़ रुपए की मौजूदा फीस पर CSK में आए हैं। वहीं, खलील 4.8 करोड़ और एलिस 2 करोड़ रुपए की फीस पर SRH से जुड़े हैं।
