एआई बूम से नए बिलियनेयर पैदा हो रहे
एआई बूम से नए बिलियनेयर पैदा हो रहे हैं। इनके लिए लग्जरी के मायने बदल गए हैं। ये महंगी घड़ियां, आर्टवर्क जैसी चीजों से ऊब चुके हैं। इसकी जगह नए अनुभवों की इंडस्ट्री ले रही हैं। तमाम लग्जरी कंपनियां समझ चुकी हैं कि अब मुनाफा सामान बेचने में नहीं, बल्कि यादें, अनुभव और ‘स्टेटस’ बेचने में है।
