विमेंस प्रीमियर लीग 2027 की रिटेन-रिलीज लिस्ट जारी हो गई
विमेंस प्रीमियर लीग 2027 की रिटेन-रिलीज लिस्ट जारी हो गई है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ग्रेस हैरिस, लिन्सी स्मिथ, डी. हेमलता और गौतमी नायक को रिलीज किया है।
सोमवार को यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया। टीम के पास ऑक्शन के लिए सबसे बड़ा 3.65 करोड़ रुपए का पर्स बचा है।
WPL का पांचवां सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक खेला जाएगा। खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा।
