एशिया कप से पहले सैमसन का संदेश – ओपनिंग करा लो, तैयार हूं!
नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर कहा करते थे, अगर किसी खिलाड़ी को जवाब देना है या अपनी बात रखनी है तो उसे वो काम अपने बल्ले से करना चाहिए. एक खिलाड़ी के लिए वही उसका सही तरीका होता है. संजू सैमसन ने उसी तरीके को अपनाते हुए अब टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से सवाल पूछा है. सैमसन का ये सवाल एशिया कप में ओपनिंग करने से जुड़ा है. संजू सैमसन का नाम एशिया कप के लिए चुने 15 खिलाड़ियों में शामिल है. लेकिन, टीम के ऐलान के वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अजीत अगरकर से ओपनिंग जोड़ी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा था कि संजू सैमसन अब तक इसलिए खेल रहे थे क्योंकि टीम में शुभमन गिल या यशस्वी जायसवाल नहीं थे.
सैमसन नहीं, गिल हैं फर्स्ट चॉइश ओपनर- अगरकर
अजीत अगरकर ने भले ही सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा था, मगर उनकी बातों से इतना जाहिर था कि एशिया कप में सैमसन ओपनिंग करते नहीं दिखेंगे. अगरकर के मुताबिक गिल, टीम के फर्स्ट चॉइश ओपनर हैं जो कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी शुरू करने का काम करेंगे. संजू सैमसन ने तब अजीत अगरकर के उस बयान पर रिएक्ट नहीं किया. लेकिन अब उन्होंने अपने बल्ले के जोर पर ना सिर्फ उन्हें करारा जवाब दिया है बल्कि ढेर सारे रन बनाकर एक तरह से सवाल भी दागा है.
ये संजू के बल्ले का जोर नहीं अगरकर से सवाल है!
