भारतीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स में मौका मिला
भारतीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स में मौका मिला है। उन्हें चोटिल हर्षित राणा की जगह दोनों स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
हर्षित हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड दौरे पर खेला था। BCCI ने गुरुवार को टीम में बदलाव की पुष्टि की।
