भारत और ब्राजील के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच के टिकट की बिक्री शुरू हो गई
भारत और ब्राजील के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच के टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। मैच साल्ट लेक स्टेडियम में होगा। टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध हैं।
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने बुधवार को X पोस्ट में लिखा- ‘इंतजार खत्म हुआ। भारत-ब्राजील के मैच में मिलते हैं।
भारत में भी ब्राजील के लाखों प्रशंसक हैं। ब्राजील टीम को देश के बाहर भारत को उसकी सबसे बड़ी फैन बेस में से एक माना जाता है।
