अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड हो गया
अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड हो गया है। फ्लोरिडा की मार्टिन काउंटी कोर्ट ने 27 मार्च को हुए रोड एक्सीडेंट को उनकी लापरवाही माना है।
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, 50 साल के वुड्स पर यह दूसरा केस है। इससे पहले 2017 में वुड्स पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने का केस चला था।
