बहाना बना लो और वर्ल्ड कप में मत ही आओ, ये लड़के बहुत पीटेंगे; दिग्गज ने पाकिस्तान को चेताया
पाकिस्तान टी20 विश्व कप में खेलेगा या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। अगर विश्व कप खेलता भी है तो भारत के खिलाफ 15 फरवरी के मैच में उतरता है या नहीं, इस पर सवाल बने हुए हैं। जवाब सोमवार को मिलेगा जब पाकिस्तान सरकार के निर्देशों पर पीसीबी वर्ल्ड कप को लेकर अपने फैसले का ऐलान करेगा। इस बीच 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे क्रिस श्रीकांत ने भारतीय टीम की जरबरदस्त फॉर्म का जिक्र करते हुए पाकिस्तान के मजे लिए हैं कि वे वर्ल्ड कप में न आएं तभी बेहतर है क्योंकि वैसे भी टीम इंडिया से वो रौंदी जाएगी।पूर्व राष्ट्रीय मुख्य चयनकर्ता रहे श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के जबरदस्त प्रदर्शन की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘पिछले (दूसरे) मैच में भारत ने 15 ओवर में 208 रन बना लिए। इस मैच (तीसरे) में उन्होंने 10 ओवर में 150 बना लिए। इसे देखते हुए कई टीमें तो कह रही होंगी- नहीं, हम नहीं आ रहे हैं। आप कप रख सकते हो।’
