Google Analytics Meta Pixel
खेल

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है।

24 महीने में 4 डिमेरिट पॉइंट होने पर प्लेयर एक या दो मैच के लिए सस्पेंड हो सकता है।

फर्नांडो ने यशस्वी को बोल्ड किया था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के सामने आ गए और एक-दूसरे के सिर से सिर मार दिया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती मान ली है और ICC मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की ओर से प्रस्तावित सजा मान ली। इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *