Google Analytics Meta Pixel
खेल

भारत ने कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया

भारत ने कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया है। टीम ने पहली पारी 503/9 रन के स्कोर पर घोषित की। उसके बाद दिन का खेल समाप्त होने से पहले 8 रन पर श्रीलंका के 2 विकेट भी गिरा दिए।

सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने सोमवार को 300/5 के स्कोर से खेलना शुरू किया। पहले दिन नाबाद लौटे सारांश जैन 6 रन पर आउट हुए। जबकि, ध्रुव जुरेल ने शतक पूरा किया। वे 177 बॉल पर 115 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने दूसरा टेस्ट शतक लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *