Google Analytics Meta Pixel
खेल

जसप्रीत बुमराह ने गाबा टेस्ट में तोड़ा कपिल देव का 36 साल पुराना रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के उप कप्तान और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पर्थ और एडिलेड के बाद जसप्रीत बुमराह ने गाबा टेस्ट में भी अपना जलवा दिखाया. गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंजा खोलकर कपिल देव का एक बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया. अब उनके निशाने पर मुरलीधरन और वसीम अकरम जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड्स हैं.

SENA देशों में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले इंडियन बने बुमराह
गाबा टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह ने भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. जसप्रीत अब साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया देशों में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले भारतीय बॉलर बन गए हैं. उन्होंने आठ बार यह कारनामा किया. जबकि कपिल देव ने सेना देशों में 7 बार, जहीर खान और बी.एस. चंद्रशेखर ने 6-6 बार पारी में 5 विकेट लिए थे. बता दें कि बुमराह ने यह रिकॉर्ड सिर्फ 6 साल के टेस्ट करियर में ही बना दिया. उनका टेस्ट डेब्यू साल 2018 में हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *