Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

बिग बॉस 13′ के रनर-अप आसिम रियाज ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले दावों पर सफाई दी

बिग बॉस 13′ के रनर-अप आसिम रियाज ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले दावों पर सफाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर आसिम ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है।

हाल ही में हिमांशी ने एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि आसिम ने उन पर अपना धर्म बदलने का दबाव बनाया था। इस पर आसिम ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा और उनके खिलाफ नफरत फैलाने के लिए इस संवेदनशील मुद्दे का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *