Google Analytics Meta Pixel
विदेश

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सोमवार को सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी। इसमें 8 लोगों की मौत का दावा किया गया है।

दरअसल, सोमवार को पीओके में पहले चरण के विधानसभा चुनाव थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें बहुत कम वोटिंग हुई। कई इलाकों में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया था।

इस बीच, हजारों लोग चुनाव प्रक्रिया और पाकिस्तान सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़को पर उतरकर राजधानी मुजफ्फराबाद की ओर मार्च कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *