अमेरिका के सिएटल में एक फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई
अमेरिका के सिएटल में एक फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई। बच्चे समेत 5 लोग घायल हो गए। घटना सिएटल के स्पेस नीडल के पास आयोजित ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फेस्टिवल के आखिरी घंटों में हुई। सिएटल फायर डिपार्टमेंट की प्रवक्ता ग्रेस नुनेज ने इसकी जानकारी दी।
