Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

धुरंधर फिल्म से चर्चा में आईं पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं

धुरंधर फिल्म से चर्चा में आईं पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका एक भावुक बैकस्टेज वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टेज पर जाने से पहले अपने मंगेतर शेखर चौधरी के गले लगकर भावुक होती नजर आ रही हैं। इस दौरान शेखर उन्हें संभालते और हौसला बढ़ाते दिखे, जबकि जैस्मिन अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

दरअसल, शनिवार को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से मिलवाया था। अब उसी मेगा इवेंट से पहले का यह बैकस्टेज वीडियो सामने आया है।

वीडियो में जैस्मिन का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। अपनी जिंदगी के इस खास रिश्ते को सार्वजनिक करने और स्टेज पर परफॉर्मेंस से पहले वह काफी नर्वस और इमोशनल नजर आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *