अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने ऑस्ट्रेलिया के ‘पी-पॉप कल्चर टूर’ को लेकर सुर्खियों में
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने ऑस्ट्रेलिया के ‘पी-पॉप कल्चर टूर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, एडिलेड में आयोजित उनके एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब भीड़ में से एक दर्शक ने स्टेज पर गाना गा रहे औजला की ओर अपनी जैकेट फेंक दी।
इस हरकत से सिंगर काफी असहज और गुस्से में नजर आए। उन्होंने मंच से ही कहा- एक बाप के हो तो सामने आओ। देखते हैं, तुझमें कितना दम है।
