बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने मंगलवार सुबह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। यह कदम उन्होंने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद उठाया है, जो उनके खिलाफ दर्ज ‘कांतारा’ फिल्म के दैवा सीन की मिमिक्री केस में दिया गया था।
