लुधियाना नगर निगम के उच्च अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया
लुधियाना नगर निगम के उच्च अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल में लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर के ऑफिस और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह ईमेल सोमवार सुबह नगर निगम कमिश्नर और अन्य सरकारी आईडी पर भेजी गई है।
