वॉर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म; जानिए क्यों है खास
मुंबई : 400 करोड़ का बजट, 90 करोड़ में तेलुगु राइट्स और सुपरस्टार्स को मुनाफे में हिस्सेदारी। ‘वॉर 2’ संभवत: बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनने वाली है। फिल्म में पानी की तरह पैसा कहां बहाया गया? और इससे थिएटर मालिकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को इतनी उम्मीद क्यों हैं? जानते हैं इस खास रिपोर्ट में।
स्टार्स और टेक्निकल टीम की फीस
फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारे हैं, जिनकी फीस 50 से 75 करोड़ रुपये तक मानी जा रही है। इसके साथ ही कियारा आडवाणी, निर्देशक अयान मुखर्जी और टेक्निकल क्रू की फीस को मिलाकर सिर्फ कास्ट और टीम पर 100 से 150 करोड़ रुपये तक का खर्च हुआ है।
