जिस BBL के लिए छोड़ा IPL, अब उसी लीग से बाहर हुए रविचंद्रन अश्विन
नई दिल्ली: भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को घुटने की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL15) से बाहर होना पड़ा है। अश्विन इस सीजन में सिडनी थंडर की ओर से खेलने वाले थे, लेकिन चोट के कारण अब वे पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे।
बीबीएल का 15वां संस्करण 14 दिसंबर से शुरू होगा। अश्विन का यह डेब्यू काफी चर्चित माना जा रहा था क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार विदेशी टी20 लीग में उतरने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था।
अश्विन ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
अश्विन ने अपनी चोट की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘चेन्नई में अभ्यास के दौरान मेरे घुटने में चोट लग गई। सर्जरी के बाद पता चला कि मैं पूरे बीबीएल सीजन से बाहर रहूंगा। यह कहना मेरे लिए बहुत कठिन है क्योंकि मैं इस टीम का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित था।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘फिलहाल मेरा पूरा ध्यान रिहैबिलिटेशन और रिकवरी पर है ताकि मैं पहले से भी मजबूत होकर लौट सकूं। सिडनी थंडर क्लब, कोच, और सभी लोगों ने मुझे शुरुआत से ही बहुत अपनापन दिया। आप सभी का धन्यवाद।’
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज से भी बाहर
