दलीप ट्रॉफी में खेले जा रहे क्वार्टरफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 187 रन पर ऑलआउट कर दिया
दलीप ट्रॉफी में खेले जा रहे क्वार्टरफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 187 रन पर ऑलआउट कर दिया। जम्मू-कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिनर अबिद मुश्ताक ने 5 और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए।
जवाब में नॉर्थ जोन ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 107 रन बना लिए है। टीम ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे। इसके आधार पर टीम की अब कुल बढ़त 171 रन हो गई है। आयुष बदोनी 39 रन बनाकर नाबाद हैं।
