मनोरंजन

बयान से मचा बवाल! ममता कुलकर्णी ने अब दाऊद नहीं, विक्की गोस्वामी को बताया असली वजह

मुंबई: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वह दाऊद इब्राहिम और विक्की गोस्वामी से जुड़ी अपनी हालिया टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। ममता उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां उन्होंने अंडरवर्ल्ड शख्सियत के बारे में बयान दिया।

ममता ने दाऊद पर दिया बयान
कार्यक्रम में, ममता ने अपना नाम दाऊद इब्राहिम से जोड़ने वाली लंबे समय से चली आ रही अफवाहों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘दाऊद इब्राहिम से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। अगर आप देखेंगे तो उसने कोई बम विस्फोट नहीं किया। उसने कोई राष्ट्र-विरोधी चीज नहीं की थी। मैं उसके साथ तो नहीं हूं, लेकिन वह कोई आतंकवादी नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *