Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

प्रोजेक्ट हेल मेरी’ का कलेक्शन चर्चा में, जानिए किसने मारी बाजी

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ हर तरफ छाई है। अपनी कहानी, एक्शन, निर्देशन और कमाई हर कसौटी पर इसे तारीफें मिली हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी इसने दोनों हाथों से पैसे बटोरे हैं और 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। फिल्म की रिलीज को अब चौथा वीक चल रहा है। हालांकि, अब इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। जानिए बीते दिन इसका कैसा हाल रहा और हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने कितना कलेक्शन जुटाया?

सिंगल डिजिट में आया कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे से ही शानदार प्रदर्शन किया है। मगर, अब इसकी कमाई एकल संख्या पर आकर सिमट गई है। लगातार दो दिन इसने सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है। बुधवार को फिल्म ने 7.90 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को 22वें दिन इसने 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1,048.42 करोड़ रुपये हो चुका है।

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस

स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाते हुए शुरुआत की थी। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *