Google Analytics Meta Pixel
विदेश

सऊदी में मास क्रैकडाउन: हफ्तेभर में 14 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार, कश्मीरी युवक हिरासत में

रियाद। सऊदी अरब में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई जारी है। हाल ही में चलाए गए ‘मास क्रैकडाउन’ अभियान के तहत एक सप्ताह में 14,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक कश्मीरी युवक भी है। यह अभियान देश के निवास, श्रम और सीमा सुरक्षा कानूनों के उल्लंघन पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया।
मिनिस्ट्री ऑफ इन्टीरियर सऊदी अरेबिया के अनुसार, 26 मार्च से 1 अप्रैल के बीच विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ संयुक्त निरीक्षण में कुल 14,242 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें 7,884 लोग निवास कानून का उल्लंघन करते पाए गए, जबकि 3,948 लोगों को सीमा सुरक्षा नियम तोड़ने और 2,410 को श्रम कानून उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से 23,815 को यात्रा दस्तावेज हासिल करने के लिए उनके दूतावासों के पास भेजा गया है। वहीं 6,808 लोगों को देश छोड़ने के लिए यात्रा बुकिंग पूरी करने का निर्देश दिया गया और 6,285 लोगों को डिपोर्ट किया जा चुका है।
इसके अलावा 1,449 लोगों को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया, जिनमें अधिकतर यमन और इथियोपिया के नागरिक शामिल हैं। वहीं 29 लोगों को अवैध रूप से देश से बाहर निकलने की कोशिश में गिरफ्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *