क्या पुतिन के सामने सरेंडर करेंगे जेलेंस्की, चार साल से चल रही जंग होगी खत्म!
मास्को। मिडिल ईस्ट में जंग अभी जारी है इसी बीच दुनिया की दूसरी बड़ी जंग यानी रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर अब एक ऐसा बयान सामने आ गया है जिसने इस वक्त पूरी दुनिया को हिला के रख दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संकेत दिए हैं कि वह पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं। बता दें यह एक बयान नहीं बल्कि एक ऐसा कदम है जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप समेत पूरी दुनिया के बड़े नेताओं को भी हैरान कर दिया है।
बता दें 4 साल से चल रही इस जंग में दोनों नेता यानी जेलेंस्की और पुतिन कभी भी आमने-सामने नहीं बैठे। तो आखिरकार अचानक ऐसा क्या बदल गया? क्या अब जंग खत्म होने की ओर बढ़ रही है? बता दें रूस-यूक्रेन युद्ध को करीब 4 साल हो चुके हैं। साल 2022 में जब युद्ध शुरू हुआ तब से लेकर आज तक लाखों लोग प्रभावित हुए। हजारों सैनिक मारे गए और दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर भी भारी असर पड़ा। सबसे अहम बात यह है कि इन चार सालों में पुतिन और जेलेंस्की की एक भी बार आमने-साम
