मध्य प्रदेश

डिंडौरी जुलूस विवाद: अंडे फेंकने से माहौल गरमाया, सड़कें लोगों से भर गईं

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में शनिवार रात एक धार्मिक आयोजन के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया। माता काली की प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकले जुलूस में कुछ अज्ञात लोगों ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

रात करीब 11 बजे जैसे ही जुलूस अवंती बाई चौक पहुंचा, बाइक सवार तीन युवकों ने भीड़ पर अंडे फेंक दिए और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने श्रद्धालुओं के बीच आक्रोश पैदा कर दिया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग चौक पर जमा हो गए।

काली विसर्जन जुलूस पर अंडे फेंके, भड़का गुस्सा
डिंडौरी के अवंती बाई चौक में यह घटना उस समय हुई जब चैत्र नवरात्रि के बाद माता काली की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन युवक, जिनमें से एक ने मुंह ढका हुआ था, अचानक जुलूस के पास पहुंचे और चार-पांच अंडे फेंककर भाग निकले। इस घटना के बाद जुलूस में शामिल लोगों में गुस्सा फैल गया। लो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *