साउथ सुपरस्टार रामचरण दूसरी बार पिता बने
साउथ सुपरस्टार रामचरण दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी उपासना ने 31 जनवरी को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। रामचरण के पिता चिरंजीवी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया है कि डिलीवरी के बाद बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं।
गुड न्यूज मिलने के बाद रामचरण बेटी के साथ अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे। मीडिया और फैंस की भीड़ के बीच एक्टर बेटी को गोद में लिए भीड़ से बचते नजर आए हैं।
