मनोरंजन

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और एंकर शेफाली बग्गा सोशल मीडिया पर वायरल उस तस्वीर को लेकर भड़क गईं,

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और एंकर शेफाली बग्गा सोशल मीडिया पर वायरल उस तस्वीर को लेकर भड़क गईं, जिसमें AI से बनाए गए पोस्टर में उनका नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा गया। इन पोस्टर्स में चहल को उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा, कथित एक्स पार्टनर आरजे महवश और शेफाली बग्गा के साथ दिखाया गया। ये पोस्टर फिल्म “किस किसको प्यार करूं” के पोस्टर जैसे बनाए गए थे।

इन पोस्टर्स पर रिएक्ट करते हुए शनिवार को शेफाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “यह बहुत ही घिनौना है! जिस तरह ये ट्रोल्स लड़कियों के साथ बर्ताव करते हैं, वो बेहद शर्मनाक है। अपनी जिंदगी जियो। यह हमारी मेंटैलिटी का क्लासिक उदाहरण है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *