सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड के शनिवार को 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जिसके बाद अब फिल्म का कुल कलेक्शन 277 करोड़ हो चुका है।
23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले वीक में कुल 244 करोड़ का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, जिसके बाद शुक्रवार यानी 30 मार्च को फिल्म ने 12.53 करोड़ रुपए कमाए। इसके बाद फिल्म ने दूसरे शनिवार यानी 31 जनवरी को 20.17 करोड़ का कुल इंडियन कलेक्शन किया है, जिसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 277.67 करोड़ हो चुका है। वहीं फिल्म ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड 367 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
