Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने गुरुवार को दिवंगत अजित पवार को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने गुरुवार को दिवंगत अजित पवार को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने पवार परिवार और पाटेकर परिवार के बीच पुराने रिश्ते की बात भी बताई।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद पर रहे अजित पवार का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया, जिसके बाद पूरे महाराष्ट्र में दुख का माहौल है।

मल्हार ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें अजित पवार, नाना पाटेकर और उनके परिवार के साथ पुणे के पास स्थित फार्महाउस में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अजित पवार वहां प्राइवेट लंच के लिए गए थे और परिवार के साथ समय बिता रहे थे। ये तस्वीरें डोंजे इलाके में स्थित नाना पाटेकर के फार्महाउस की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *