IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
टीम इंडिया के लिए एक खुशखबरी है। धाकड़ ओपनर प्रतिका रावल फिट हो चुकी हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला वनडे टीम में शामिल किया गया है। फिलहाल टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद 24 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। प्रतिका पिछले साल अक्तूबर में चोटिल हुई थीं। वनडे महिला वनडे विश्वकप के बीच में टूर्नामेंट से बाहर हुई थीं। हालांकि, उनकी कई शानदार पारियों ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया था। प्रतिका रावल 26 अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। बांग्लादेश के खिलाफ खेलते समय उनके दाहिने टखने और घुटने में चोट लग गई थी। बारिश के कारण वह मैच पूरा नहीं हो सका था। चोट के चलते वह टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में भी नहीं खेल पाईं। प्रतिका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए चुनी जा चुकी हैं। वह पहली बार टेस्ट खेलती दिख सकती हैं।बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि महिला चयन समिति ने चल रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के तहत होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘प्रतिका रावल ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अक्तूबर में आईसीसी विमें
